नया भोजपुर थानाक्षेत्र के प्रतापसागर गांव निवासी परिवहन विभाग के जवान की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान 28 वर्षीय मुकेश कुमार पिता मैनेजर यादव के रूप में हुई है। यह दर्दनाक हादसा अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर बलिदाद गांव के समीप सोमवार की देर रात हुआ।