मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के कटरा पीपा पुल के पास बागमती नदी में गुरुवार शाम सात बजे में लापता युवक को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का पहचान कटरा निवासी सुनील सिंह उर्फ छोटे का 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। वह 10 दिन से लापता था। पिता ने थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था।