धौरहरा: बसंतापुर गांव के पास पुलिया से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चार लोगों की हुई मौत, पांच घायल, गांव में छाया मातम
आज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया है। कि बीते दिवस एक मृतक निवासी रसूलपुर थाना क्षेत्र खमरिया व तीन अन्य मृतक ऊचगांव थाना क्षेत्र खमरिया के निवासी थे। जो बीते दिवस ऑटो से जलसा देखने धौरहरा कस्बा गए थे। घर वापस आते समय बसंतपुर गांव के पास ऑटो पुलिया से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं पांच घायल हो गये।