रसूलाबाद: हीरालाल इंटर कॉलेज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर किया रेफर
अमिलिया निवादा निवासी सुल्लन पुत्र रामचंद्र बाइक से रतनपुर से वापस अपने घर जा रहा था तभी हीरालाल इंटर कॉलेज के पास कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक सुल्लन गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया