तिर्वा: ठठिया के बिलंदापुर में ई-रिक्शा पलटा, हसेरन में कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में 5 घायल
Tirwa, Kannauj | May 11, 2025 तहसील क्षेत्र के हुए हादसे में 5 लोग घायल हुए है।पहला मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बिलंदापुर गांव के सामने एक ई रिक्शा तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में 3 यात्री घायल हुए है।तीनों यात्री मकनपुर से आल्हागंज जा रहे थे।दूसरा हादसा इंदरगण थाना क्षेत्र के हसेरन में कार ने बाइक में टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए है।