पंकज स्टेडियम चांदामेटा में तीसरे दिवस दो मैच खेले गए। जलगांव और नीमच ने अपने मैच जीते। मैच में जैन इरिगेशन सिस्टम क्लब जलगांव विरुद्ध एन.एफ.ए. नीमच को रोमांचक मुकाबले में 1 - 0 से हराया ।जलगांव की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया । मैच के 17वे मि. में जलगांव फवाद सईद ने शानदार फील्ड गोल किया। मंगलवार को 5 बजे तक मैच चले।