जौनपुर: सीओ सिटी ने जफराबाद थाने का किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएँ मिली संतोषजनक
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जफराबाद थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया, जहां अधिकांश व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, कार्यालय, जी-8 रजिस्टर, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, आपदा उपकरण, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क समेत पूरे थाना परिसर का बारीकी से अवलोकन किया