कुरवाई: सीहोरा पंचायत के मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रासिंग क्रमांक-301 के पास शुरू हुआ अंडरब्रिज का निर्माण कार्य
Kurwai, Vidisha | Dec 27, 2024 कुरवाई की सीहोरा पंचायत के मेन रोड स्थित रेल्वे क्रासिंग क्रमांक 301 के नजदीक अंडर ब्रिज बनने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में सिग्नल और अन्य केवल्स हटाकर खुदाई का काम चल रहा है। जबकि इसके पास ही मुख्य मार्ग पर चल रहा ओवरब्रिज के कार्य का रेलवे लाइन के हिस्से में तीन पिलर बनकर तैयार हो गये हैं, उनके ऊपर रखने के लिए लोहे के गर्डर भी साइट पर आ गये हैं।