ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया धुआंटांड के पास नेशनल हाईवे-143 पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक राउरकेला, उड़ीसा की ओर से आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकालने