आरा: जमालपुर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी, एक को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों ही जख्मी हो गए। एक जख्मी को इलाज के लिए कोईलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को आर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है दोनों ही जख्मी कोईलवर के रहने वाले बताए गए हैं।