सुगौली के बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंण्डिया शाखा में कार्यरत फील्ड ऑफिसर की शुक्रवार को मौत हो गई। तब फील्ड ऑफिसर नीरज चौधरी (42) ग्राहकों का काम कर रहे थे। उसी दौरान कुर्सी पर से बेहोश होकर गिर पड़े। जहां से बैंककर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।