आहोर: आहोर में वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, बैठक आयोजित की गई
Ahore, Jalor | Apr 28, 2025 वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आहोर में आयोजित होगा, जिसको लेकर बैठक सोमवार को आयोजित हुई। रामदेव मंदिर में आहोर मंडल प्रतिनिधि मंडल ने जालौर जिले का सामूहिक विवाह समारोह आहोर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।इस दौरान वैष्णव समाज के भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई,अगली बैठक भी आहोर में रखने का निर्णय लिया गया।