आहोर: रतनपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
Ahore, Jalor | Apr 27, 2025 उपखंड के रतनपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रविवार को शुरू शुभ आरंभ हुआ। जिसमें कथा पंडाल में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए, यात्रा में भाग लिया। कुंवारी कन्याओं ने कलश धारण यात्रा में भाग लिया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण धर्म प्रेमी मौजूद रहे।