6 मार्च 2026 गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीमचक समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटना की ओर जा रही टोटो टेम्पू को पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टेम्पू में सवार कुल सात लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जाती है, जबकि अन्य की चोटें हल्की-फुल्की हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की