कन्नौज: 13 मई को मतदान वाले दिन जिले में सार्वजनिक अवकाश की जिलाधिकारी ने की घोषणा।
जनपद कन्नौज में 13 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन कोई भी प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी। जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर 13 में को मतदान किया जाएगा।