गुनौर: लाड़ली बहनों को दिसंबर माह की सहायता राशि मिली, एनआईसीबीसी कक्षा पन्ना में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
Gunnor, Panna | Dec 11, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के जरिए दिसम्बर माह की 1250 रूपए की सहायता राशि अंतरित की।