राजातालाब: भीखीपुर गांव के सामने तीन वाहनों की आपस में टक्कर, एक व्यक्ति घायल
मिर्जामुराद के भिखीपुर गांव के सामने मंगलवार दोपहर 1.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। यह घटना तब हुई जब प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा एक हार्वेस्टर अनियंत्रित हो गया।