गोरखपुर: चोट पहुँचाकर लूट का अपराध करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गुलरिहा पुलिस ने ग्राम बनगाई से किया गिरफ्तार
अपने साथी के साथ मिलकर अभियुक्त नीरज ने वादी मुकदमा को लात मुक्का और ईंट से मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके पास से ₹12000 नगद सोने का चेन छीन लिया, इस संबंध में थाना गुलरिहा में मुकदमा पंजकृत किया गया था। आज इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से लूट का ₹5000 भी बरामद हुआ है गुलरिया पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।