आरा: गिद्दा गैस प्लांट में काम करने जा रहे व्यक्ति को गिद्दा ओवर ब्रिज के समीप ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 19, 2024 गीधा ओवर ब्रिज के समीप ट्रक के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सरथुआ गांव के रहने वाले संतोष सिंह बताये गए है। परिजनों ने बताया कि ये गीधा गैस प्लांट में नौकरी करते थे आज भी वहीं जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर मौत हो गई।