आरा: धनौती गांव मेंहाई वोल्टेज करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक हाइवा चालक की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Jul 19, 2024 चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक हाइवा चालक की मौत हो गई। मृतक चालक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी रतन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रामसीज था। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है की शाम वह फैक्ट्री से निकली राख को गिराने गया था जहां तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।