देेेवरिया: न्यू कॉलोनी स्थित श्री शनि सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल
Deoria, Deoria | Jul 20, 2025 देवरिया शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ले में रविवार की सुबह 10:00 बजे श्री शनि सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वही इस कलश यात्रा की विशेषता रही की कलाकार शिव तांडव नृत्य करते हुए चल रहे थे ।जहां लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।