देेेवरिया: चौरी चौरा के ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में गौरी बाजार के अतरडीहा निवासी युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल
Deoria, Deoria | Jul 19, 2025 चौरी चौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज पर शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 12 बजे पल्सर सवार दो युवक ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बाइक से अनियंत्रित होकर टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान गौरी बाजार के अतरडीहा निवासी प्रकाश यादव (पुत्र रामायन यादव) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अजीत कुमार घायल है।