राजातालाब: लालपुर गांव के पास शीतला धाम से दर्शन पूजन कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक मजदूर की हुई मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर लगभग 02 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आपको बता दे शीतला धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।