हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
जिले में एक बार फिर सरकारी संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। पूर्व में जिला कलक्ट्रेट को तो अब मंगलवार को मुख्य डाक घर परिसर में बने रिजनल पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मुख्य डाक घर प्रशासन को डाक अधीक्षक श्रीगंगानगर व मुख्यालय से सूचना मिली कि रिजनल पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है।