उरई: डकोर थाना पुलिस ने पांच लोगों पर महिला व उसके पुत्र के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Jun 30, 2024 डकोर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने पूरे मामले की तहरीर देते हुए बताया, कि पांच लोग उसके घर के अंदर घुस आए और घर में व्यक्ति की पत्नी व उसके पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें घायल किया और जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।