कप्तानगंज: लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन परिसर के समीप सड़क पर मिले दो बच्चे पुलिस ने परिजनों को सौंपा।
रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन परिसर के समीप सड़क पर गुरुवार को दो बच्चे रोते बिलखते घूम रहे थे ,बच्चे भूख से परेशान थे, जिस पर भ्रमण पर निकले चौकी इंचार्ज शिवम द्विवेदी की निगाह बच्चो पर पड़ी बच्चो से परिचय जाना जिन्होंनेअपना नाम साजिद पुत्र आसन उम्र 10 वर्ष व आफताब पुत्र नबी हसन उम्र 07 वर्ष निवासी तमकुही रोड थाना सेवरही के रूप में हुई।