प्रयागराज: प्रयागराज एयरपोर्ट पर फ्लाइट से यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को करनी पड़ रही प्रतीक्षा, VIP भी जमीन पर आ रहे हैं नजर
महाकुंभ 2025 में अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।इसी बीच जगह-जगह जाम जैसी स्थिति भी देखी जा रही है। रेल यात्रा करने के लिए तो श्रद्धालु जमीन पर बैठे नजर आए थे, लेकिन इसी बीच आज बुधवार को करीब सुबह 10:00 बजे एक वीडियो सामने आया है,जो की प्रयागराज के एयरपोर्ट का बताया जा रहा है जहां पर VIP भी जमीन पर नजर आ रहे हैं।