मिलक: मेघा नगला गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, ई-रिक्शा सवार एक महिला समेत चार घायल
Milak, Rampur | Feb 28, 2025 मेघा नगला गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी, ई रिक्शा सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। चारों का उपचार जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना गुरुवार की रात्रि 9:30 की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।