बेतिया के लौरिया मे हो रहे क्रिकेट टुर्नामेंट मे एसपी एलेवेन बेतिया बना 39वां चैंपियन। लौरिया प्रखंड के कटैया हाई स्कूल मैदान में आयोजित 39वें शिवकुमार सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में एसपी एलेवेन बेतिया ने आर्मी एलेवेन शनिचरी को 2 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आर्मी एलेवेन शनिचरी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 203 रन बनाए।