बासोदा: बासौदा शहर थाना पुलिस ने हत्या के मामले का किया खुलासा; 4 आरोपी हुए गिरफ्तार, एक अन्य फरार
Basoda, Vidisha | Aug 31, 2024 आज बासौदा शहर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि पिछले दिनों ककरावदा गांव के पास केवटन नदी के पुल के पास मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है घटना के बारे में आरोपियों से पूछता जारी है