गोंडा: जिला प्रशासन की टीमों ने 6 बैंकों की शाखाओं की जांच शुरू की, पता करेगी लंबित मामलों का कारण
Gonda, Gonda | May 3, 2025 शनिवार 2 बजे जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन के निस्तारण में लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख़्त कार्रवाई की है। उन्होंने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न केवल एक बैंक की जांच कराई, बल्कि जनपद के उन सभी शाखाओं की जांच के आदेश दे दिए हैं।