बुलंदशहर: खुर्जा नगर में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, 2 गंभीर को भेजा जिला अस्पताल
सुबह लगभग 4:30 बजे ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग के दौरान फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों में रोशन लाल पुत्र अर्जुन सिंह (लगभग 45 वर्ष), हिमांशु पुत्र रोशन लाल (15 वर्ष), मीनाक्षी कुमारी पुत्री रोशन लाल (13 वर्ष), अंजलि पत्नी रोहित (20 वर्ष) तथा एक नवजात शिशु शामिल हैं।