बेगूसराय: वंदे भारत ट्रेन को देखने उमड़ी भीड़, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत ट्रायल के दौरान पहुंची बेगूसराय स्टेशन
बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के लोग भी अब देश की अति आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा का लाभ ले सकेंगे. न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बेगूसराय के रास्ते ही जाएगी, इसका आज ट्रायल किया गया. ट्रायल के दौरान आज भगवा रंग में रंगी वंदे भारत ट्रेन आज जब बेगूसराय स्टेशन पर रुकी तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.