सुल्तानपुर: सुलतानपुर के मोकलपुर में हर शनिवार की भक्ति रसधारा में भव्य सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु
जयसिंहपुर (सुलतानपुर), 5 जुलाई 2025 (शनिवार): कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव में हर शनिवार की तरह इस बार भी भव्य तरीके से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्तिभाव से ओतप्रोत इस आयोजन में दर्जनों श्रद्धालु जुटे और भगवान श्रीराम तथा हनुमान जी की स्तुति में लीन हो गए। सुबह से ही गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।