दरअसल पूरी घटना अलीगढ के थाना बन्नादेवी इलाके जीटी रोड स्थित जूडियो के सामने की बताई जा रही है।रविवार की देर रात सड़क हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह मोबाइल शॉप बन्द कर स्कूटी से घर जा रहे थे। सूचना पर पहुँची इलाका पुलिस उनको जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिवार के सदस्य और परिचित भी आ गए