शामगढ़: रणायरा: चंबल नदी में किसान गुमान सिंह की तलाश तीसरे दिन भी जारी, परिजन परेशान
शामगढ़ तहसील के रणायरा गांव में विगत शनिवार से नाव पलटने के कारण किसान के डूबने की जानकारी मिलने के बाद, गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लगातार किसान की नदी में तलाश की जा रही है। आज तीसरा दिन बीत जाने के बाद भी किसान का कोई सुराख नहीं मिला है। लगातार परिजन पुत्र उनकी बेटियां हो रही है। परेशान रो-रो कर बुरा हाल,खाना तक नहीं खा पा रहे हैं शासन से की मांग