बिश्रामपुर: रेहला, सिंगसिगी सहित कई जगहों पर रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, राम रथ रहा आकर्षण का केंद्र
रेहला, सिंगसिगी सहित क्षेत्र के कई जगहों पर गुरुवार की शाम तकरीबन चार बजे रामनवमी का भव्य जुलूस निकला। जुलूस में भक्तों का जन शैलाब उमड़ पड़ा। जुलुस में भव्य राम रथ व आकर्षक राम दरवार की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। रेहला के जुलुस में गुरहा कला,विशुनपुर,डंडिला खुर्द,रमजानी बीघा,मायापुर,गोदरमा,लरगाहा,केतात सहित दर्जन भर गावो के जुलुस का मिलान हुआ।