मठिया मोड़ के समीप यातायात ड्यूटी दे रही महिला पुलिसकर्मी को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला पुलिसकर्मी का नाम पुष्पा कुमारी बताया गया है। जो मठिया मोड़ पर ही यातायात को लेकर के ड्यूटी दे रही थी। सदर अस्पताल में जख्मी महिला का इलाज कराया गया।