लालगंज: खजूरी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने स्कूली बस में मारी टक्कर, 5 छात्र घायल, एक छात्र की हालत नाजुक रेफर
मंगलवार शाम 5 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्कूली बस को एक अनियंत्रित तेल टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क किनारे नाले में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना लालगंज क्षेत्र के खजूरी में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 30 स्कूली बच्चे सवार थे।