दुधि: बहेराडोल गांव निवासी युवक की मुंबई में हुई मौत, परिवार ने शव लेने से किया इनकार, मिली तीन लाख की सहायता
बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव निवासी 21 वर्षीय राजू पुत्र लक्ष्मण की बुधवार, 25 मार्च को मुंबई में एक इमारत की छत से गिरकर मौत हो गई। राजू अपने गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ आजीविका कमाने मुंबई गया था।बताया जा रहा है कि वह एक पाइपलाइन के काम में लगा था। बुधवार को वह 13वीं मंजिल की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।