मऊरानीपुर: पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने गांव चलो अभियान के तहत किया जनसंपर्क
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जमुना प्रसाद कुशवाहा ने गांव चलो अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंचकर,लोगों को सरकार की उपलब्धियां एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी | सभी को जागरुक कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिला कर कहा कि मोदी और योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है |