मौनी अमावस्या के अवसर पर जनपद महाराजगंज के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत झूलनीपुर नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से पहुंचकर गंडक नदी के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। घाट पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।