बिंद: बिंद थाना पुलिस ने खानपुर गांव से आर्म्स एक्ट मामले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Apr 1, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से पुलिस ने कई मामलों में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी बल्ली यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम 5 बजे बताया कि गुप्त सूचना मिला कि आरोपी अपने गांव आने बाला है। पुलिस की टीम सादे लिबास में गांव के बाहर छिपकर उसके आने का इन्तजार करने लगी। आरोपी को पुलिस होने कि भनक मिलने पर भागने लगा।