गोड्डा: पिकअप के चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Aug 27, 2024 बीती रात मेहरमा थाना क्षेत्र के बनौंधा गाँव में पिकअप के चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। बाद में पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंपा गया। मृतिका का नाम साक्षी कुमारी था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।