आगरा: थाना बमरौली कटारा पुलिस ने बेटी को नदी में फेंकने वाले आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, जानकारी देते डीसीपी पूर्वी रवि कुमार
Agra, Agra | Feb 11, 2024 आगरा की थाना बमरौली कटारा पुलिस ने बेटी को नदी में फेंक कर मौत के घाट उतारने का प्रयास करने वाले आरोपी पिता राजेश को गिरफ़्तार कर लिया हैं। डीसीपी पूर्वी जोन रवि कुमार ने बताया कि बीते 16 फरवरी को गोताखोरों ने समोगर घाट पर एक युवती को नदी में डूबने से बचाया था। इस घटना के पीछे युवती का पिता और फूफा शामिल थे। फरार फूफा की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।