देवनारायण वीर गुर्जर समाज छात्रावास केकड़ी में किसानों के मसीहा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय राजेश पायलट की 80 वीं जयंती पर मंगलवार शाम 5 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा में राजेश पायलट की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए गए।वही वक्ताओ ने सम्बोधित कर स्व.राजेश पायलट के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में समाज के कई लोग उपस्थित रहे।