जगदीशपुर: जगदीशपुर के एसडीपीओ ने आयर थाने का किया निरीक्षण
जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह द्वारा आयर थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। आयर थाने में बना रहे महिला बेरक तथा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के आवास का निरीक्षण किया एवं उचित रखरखाव तथा मरामाती हेतु दिशा निर्देश दिए गए ।आयर थाने के वायरलेस सिस्टम का पुलिस कंट्रोल से संपर्क कर चेक किया गया। थाने में विभिन्न पंजीयों तथा अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।