कोईलवर: कायमनगर पुल के पास उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बुधवार को शाम के 5:00 उत्पाद विभाग के टीम तथा गिधा थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते ट्रक पर लदे भारी मात्रा में रॉयल ग्रीन अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस दौरान चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बता दे की ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर रद्दी सर्फ के पैकेट तव जैविक खाद के बोर से छुपा कर शराब ले जाया जा रहा था