औरैया: खेती के विवाद में गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने 10 साल बाद सुनाई 10 साल की सजा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर में एक खेती के विवाद में जानलेवा हमला कर गोली से एक को घायल कर देने के दो दोषियों को दस साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। कोर्ट ने उन पर 30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन की ओर से उक्त मामले की पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्र ने बताया कि इस मामले के वा