केराकत: केराकत थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट ने आने से अज्ञात युवक की हुई मौत
मुरलीपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पर मंगलवार की शाम ट्रेन के चपेट ने आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई शाम को टहल रहे लोगो की निगाह जब रेलवे पटरी के बीचों बीच पड़े शव पर पड़ी तो चीखने चिल्लाने लगे। चीखने की आवाज सुन आस पास के लोगो भीड़ इकट्ठा हो गई भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई ।